तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज

Date : 18-Apr-2026

 चेन्नई, 18 अप्रैल । राज्य में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांंधी शनिवार को यहां पहुंचेंगे। डीएमके गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी को 28 सीटें आवंटित की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सुबह 11:10 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे चेन्नई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:45 बजे तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वहां होने वाली जनसभा में वे 11:55 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक भाग लेंगे।

इसके बाद, पोन्नेरी से दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1:15 बजे शोलिंगर पहुंचेंगे। वहां होने वाली जनसभा में वे 1:25 बजे से 2:10 बजे तक भाग लेंगे। इसके बाद 2:20 बजे शोलिंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:45 बजे चेन्नई लौटेंगे।

चेन्नई से 3:00 बजे विशेष विमान द्वारा रवाना होकर 3:45 बजे तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। वहां से 3:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4:05 बजे तुरैयूर पहुंचेंगे। तुरैयूर में 4:15 बजे से 5:00 बजे तक होने वाली जनसभा में भाग लेंगे।

इसके बाद, 5:10 बजे तुरैयूर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5:25 बजे तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। तिरुचिरापल्ली से 5:40 बजे विशेष विमान द्वारा रवाना होकर रात 8:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement