हिमाचल में एचएएस अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त कार्यभार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हिमाचल में एचएएस अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त कार्यभार

Date : 18-Apr-2026

 
शिमला, 18 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एचएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार से जुड़े आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार वर्ष 2009 बैच के एचएएस अधिकारी सचिन कंवल वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, शिमला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह (आईएएस) को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

वर्ष 2013 बैच के एचएएस अधिकारी सुनील वर्मा अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आवास) पद के साथ निदेशक एस्टेट्स का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। अब आगे वे केवल अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आवास) पद पर ही कार्य करेंगे।

वर्ष 2017 बैच के एचएएस अधिकारी चंदन कपूर का स्थानांतरण अतिरिक्त निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन से अतिरिक्त निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में किया गया है। वर्ष 2018 बैच के एचएएस अधिकारी भानु गुप्ता, संयुक्त निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग पद से अब निदेशक एस्टेट्स बनाए गए हैं।

इसके अलावा वर्ष 2023 बैच के एचएएस अधिकारी संजीव कुमार-III वर्तमान में मुख्यमंत्री के उप सचिव पद पर तैनात हैं। अब उन्हें लघु बचत निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं शिक्षा) अनिल कुमार को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement