ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री तोमर आज 2.43 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री तोमर आज 2.43 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

Date : 07-May-2026

 ग्वालियर, 07 मई । मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर में 2 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक लागत से निर्मित होने जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ऊर्जा मंत्री तोमर वार्ड क्रमांक 05 स्थित मौनी बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बदनापुरा में 28.29 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद 3.40 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, गोलम्बर माता मंदिर स्टोन पार्क मोतीझील में 7.30 लाख की लागत से गणेश कॉलोनी माता मंदिर के पास बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर यादव कॉलोनी मोतीझील गली नंबर 9 एवं 10 के सामने आयोजित कार्यक्रम में यादव कॉलोनी एवं शिवशक्ति नगर की 22.79लाख की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न गलियों की सीमेंट कांक्रीट रोड तथा 88.02 लाख की लागत से यादव कॉलोनी गली नंबर 9 से रेल्वे क्रोसिंग एवं पीएचई कॉलोनी होते हुए निर्मित होने वाले नाले का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद जेसी मिल पम्प हाउस नहर रोड मोतीझील (एकलव्य स्कूल के पास) आयोजित कार्यक्रम में 12.11 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने के पश्चात श्रीवास मोहल्ले में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

इसी क्रम में शाम 4 बजे गोकुल विलास कॉलोनी, जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम में 10.70 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य तथा 20.99 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। ऊर्जा मंत्री शाम 5 बजे आनंद नगर बहोड़ापुर स्थित आरआर हॉस्पिटल के सामने आयोजित कार्यक्रम में 12.66 लाख की लागत से आनंद नगर आरआर हॉस्पिटल सी ब्लॉक से माता पार्क तक बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड कार्य तथा शाम 6 बजे दाने बाबा वाली गली में 15.47 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement