भाजपा पर ‘वोट लूट’ और ‘मनगणना’ जैसे आरोप लगाना हास्यास्पद : पंकज चौधरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा पर ‘वोट लूट’ और ‘मनगणना’ जैसे आरोप लगाना हास्यास्पद : पंकज चौधरी

Date : 07-May-2026

 लखनऊ, 06 मई। भाजपा पर ‘वोट लूट’ और ‘मनगणना’ जैसे आरोप लगाना हास्यास्पद है। सपा प्रमुख का बयान हताशा, निराशा और राजनीतिक पराजय की कुंठा का परिणाम है। जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद सपा अब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। हार का कारण जनता का मोहभंग है, न कि चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी। यह बातें बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कही।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं के नियंत्रण में होती है और इस पर सवाल उठाना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि किसी के पास ठोस प्रमाण हैं तो उसे संबंधित मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए, लेकिन बिना साक्ष्य बार-बार आरोप लगाना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

पंकज चौधरी ने 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगाए गए आरोपों को भी बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के आधार पर भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया था और इसी कारण पार्टी को व्यापक समर्थन मिला।

उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास अराजकता, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है, इसलिए उन्हें हर जगह वही दिखाई देता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने ‘पीडीए’ के दावे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक नारा है, जिसका जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब जाति और वर्ग की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाएं कानून के दायरे में रहकर काम करती हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वही इन एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं।

अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भी जनता भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी और विपक्ष को करारा जवाब मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement