दो मंत्री बनाये जावे से भागलपुर तेजी से करेगा विकास : सैयद हसन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दो मंत्री बनाये जावे से भागलपुर तेजी से करेगा विकास : सैयद हसन

Date : 09-May-2026

 भागलपुर, 09 मई । खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीन सैयद शाह फख़रे आलम हसन ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी कर बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में भागलपुर से बुलो मंडल एवं ई. शैलेन्द्र को शामिल किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में भागलपुर को दो-दो प्रतिनिधित्व मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए उम्मीद जाहिर की कि अब भागलपुर की उपेक्षा नहीं होगी, बल्कि विकास को नई गति और नए पंख मिलेंगे।

सैयद शाह फख़रे आलम हसन ने विश्वास व्यक्त किया कि ई. शैलेन्द्र और बुलो मंडल मिलकर भागलपुर सहित पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर के सांसद भी जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हुए हैं और जब सरकार में क्षेत्र के इतने प्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल हैं, तो निश्चित रूप से भागलपुर तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हम खुदा से दुआ करते हैं कि पूरे बिहार में एकता, अखंडता, शांति और सद्भावना कायम रहे तथा सामाजिक न्याय के साथ बिहार निरंतर खुशहाली और तरक्की की राह पर आगे बढ़ता रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement