विधानसभा में होगी नई मंत्रिपरिषद की पहली बैठक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विधानसभा में होगी नई मंत्रिपरिषद की पहली बैठक

Date : 09-May-2026

 कोलकाता, 09 मई।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ लेने के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक पश्चिम बंगाल विधानसभा में होगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार फिलहाल मुख्यमंत्री और मंत्रियों का सरकारी कामकाज कुछ समय के लिए विधानसभा भवन से ही चलाया जाएगा।

दरअसल राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में मरम्मत और नवीनीकरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शपथ लेने के बाद फिलहाल विधानसभा भवन से ही अपना कामकाज शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए वहां एक कमरा तैयार कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा के प्लेटिनम जयंती स्मारक भवन में गोल मेज बैठक की व्यवस्था है। यहीं नई मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होने की संभावना है। विभिन्न विभागों के मंत्रियों के लिए भी विधानसभा में अलग-अलग कमरे तय किए गए हैं और पहले की सरकार के मंत्रियों के नामपट्ट भी हटा दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार राइटर्स बिल्डिंग के पूरी तरह तैयार होने में अभी करीब छह महीने लग सकते हैं। तब तक सरकार का कामकाज अस्थायी रूप से विधानसभा से ही चल सकता है। हालांकि कुछ विभाग फिलहाल नबान्न में भी काम करते रह सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां लगभग 800 लाइटें लगाई गई हैं और कार्यक्रम के कारण कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement