बुद्धिजीवियों ने चलाई शिक्षा जागरूकता अभियान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बुद्धिजीवियों ने चलाई शिक्षा जागरूकता अभियान

Date : 09-May-2026

 नवादा, 09 मई  । शिक्षा जागरूकता के लिए दृढ़ संकल्पित बुद्धिजीवी विचार मंच का वर्षों से जारी शिक्षा जागरूकता अभियान शनिवार को मध्यविद्यालय ओढ़नपुर के पोषक क्षेत्र में चलाया गया ।

मंच के संयोजक शिक्षाविद अवधेश कुमार के निर्देशन और ओढ़नपुर मध्यविद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को भव्य शिक्षा रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों के अलावे शिक्षक अभिभावक और मंच के साथियों ने भाग लिया । आकर्षक लोक गीतों , आंचलिक नारों और प्रेरक तख्तियों के साथ निकाली गई इस शिक्षा रैली में बच्चों को स्कूल भेजने , नियमित रूप से माता पिता के निर्देशन में स्वाध्याय , साफ सफाई और बच्चों के भविष्य की योजनाएं जैसे प्रभावी संदेश गांव की तंग गलियों में भी गूंज उठा । खासकर अमौनी , ओढ़नपुर आमीपुर जैसे गांवों के सार्वजनिक स्थल पर मजमा लगाकर आकर्षक शिक्षा गीतों का गायन और नारों की समवेत ध्वनि ने निरक्षर महिलाओं को भी देहरी से बाहर निकलने को मजबूर कर दिया ।


बड़ी संख्या में भाग लेने वाले बच्चों का अनुशासन और शालीनता एवं शैक्षणिक उद्बोधन से अभिभावक भी गौरव महसूस कर रहे थे जबकि बेटियों के उत्साह से एक बेहतर और शिक्षित समाज निर्माण का रास्ता साफ हो रहा था । मंच के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुविख्यात चिकित्सक डॉ सुनीति कुमार ने अभियान की सफलता का श्रेय बुद्धिजीवी विचारमंच के साथियों की प्रतिबद्धता , ओढ़नपुर विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के उत्साह को दिया है ।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement