बचेली नगर पालिका के कई वार्डों में बने सुलभ शौचालय बदहाल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बचेली नगर पालिका के कई वार्डों में बने सुलभ शौचालय बदहाल

Date : 09-May-2026

 दंतेवाड़ा, 09 मई । जिले के बचेली नगर पालिका के कई वार्डों में बने सुलभ शौचालय बदहाली का शिकार हैं और आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। बचेली नगर प्रशासन शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बताने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हालात इन दावों की पोल खोल रहे हैं।


बचेली नगर के वार्ड क्रमांक 17, 5, 12 और 7 में बने सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके मिले। जिन सुविधाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को राहत देना था, वे अब शोपीस बनकर रह गई हैं। मौके पर न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार शौचालयों की हालत बेहद खराब हो चुकी है, पाइपलाइन जाम है, चारों ओर गंदगी फैली हुई है, बदबू के कारण आस-पास खड़ा होना तक मुश्किल है, लोगों का कहना है कि नगर में स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है। हाल ही में प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया, लेकिन नागरिक इसे महज औपचारिकता और दिखावा बता रहे हैं।

इस मामले में बचेली नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मनोज साहा और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र ने बचेली नगर पालिका प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी फाइलों और रिपोर्टों में दिखाई दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement