रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा लोईंग में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।" — विंस्टन चर्चिल

National

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा लोईंग में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

Date : 01-Jun-2026

 रायगढ़ 01 जून । चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लोईंग बाजार में रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आगजनी से पूरा बैंक परिसर धुएं व लपटों से घिर गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बैंक लोईंग बाजार मोहल्ले में मनोज प्रधान के मकान में किराए पर संचालित है। रात करीब 9:30 बजे बैंक से धुआं उठता देख मकान में रहने वाले लोगों ने तत्काल बैंक प्रबंधक कुणाल कुमार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बैंक के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुणाल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैंक के भीतर रखे फर्नीचर, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बुरी तरह जल गए। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं बैंक की तिजोरी आग से प्रभावित हुई है या नहीं, इसका पता अभी नहीं चल सका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement