नई वेब सीरीज 'राख' में दिखेंगे अली फजल | The Voice TV

Quote :

"आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य न बना सकें या एक नया सपना न देख सकें।" — सी.एस. लेविस

Art & Music

नई वेब सीरीज 'राख' में दिखेंगे अली फजल

Date : 29-May-2026

 अभिनेता अली फजल जल्द ही अपनी नई वेब सीरीज राख के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर चर्चा में बने अली की इस नई सीरीज का पोस्टर जारी कर दिया गया है। सीरीज में उनके साथ अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है, जिन्हें चर्चित सीरीज पाताल लोक के लिए जाना जाता है।

जारी किए गए पोस्टर में अली फजल पुलिस की वर्दी पहने एक जांच अधिकारी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। कहानी दो लापता किशोरों की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके गायब होने से पूरे शहर में दहशत का माहौल बन जाता है। निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दबे हुए सच हमेशा अपना रास्ता खोज लेते हैं।" सीरीज का लेखन और सह-निर्देशन अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर किया है।

'राख' का वैश्विक प्रीमियर 12 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। पोस्टर और कहानी की झलक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह शो सस्पेंस, अपराध और भावनात्मक ड्रामा का दमदार मिश्रण पेश करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement