नौतपा की भयंकर गर्मी में खूब काम आएंगी ये ड्रिंक, केवल पांच रुपये में हो जाएगी तैयार | The Voice TV

Quote :

"आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य न बना सकें या एक नया सपना न देख सकें।" — सी.एस. लेविस

Health & Food

नौतपा की भयंकर गर्मी में खूब काम आएंगी ये ड्रिंक, केवल पांच रुपये में हो जाएगी तैयार

Date : 29-May-2026

देश के कई हिस्सों में इन दिनों का नौतपा की भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. तेज धूप गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी हो जाता है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर और ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन खान-पान में कुछ देसी ड्रिंक शामिल करके भी शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाई जा सकती है. गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा और खीरे जैसी चीज तो लोग खाते ही है, लेकिन कई पारंपरिक बेसिक ड्रिंक भी है जो सालों से लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इस्तेमाल की जा रही है कि इनमें से कुछ ड्रिंक बहुत कम खर्चे में घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं और शरीर को तुरंत राहत देते हैं. 

सत्तू का शरबत देगा इंस्टेंट राहत

नौतपा की गर्मी में सत्तू का शरबत सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देसी ड्रिंक्स में शामिल है. सत्तू शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है. यही वजह है कि उत्तर भारत में कई लोग रोजाना इसका सेवन करते हैं. इसे बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच सत्तू डालकर अच्छी तरह गोल लें. इसके बाद इसमें काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर कम खर्चे में तैयार होने वाला यह ड्रिंक शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है. 

बेल का शरबत भी है फायदेमंद 

गर्मी में बेल का शरबत काफी राहत देता है. यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पेट को भी आराम देता है. इसे बनाने के लिए पके हुए बेल का गूदा निकाल कर उसे पानी में अच्छी तरह मिलाए और फिर छान लें. इसके बाद इसमें गुड़ और मिश्री मिलाकर ठंडा पी सकते हैं. यह ड्रिंक गर्मियों में पाचन बेहतर बनाता है और  शरीर को तरोताजा रखने में मददगार माना जाता है. 

सौंफ का शरबत रखेगा शरीर ठंडा 

सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है. इसलिए इसका शरबत्त भी नौतपा की गर्मी में राहत देने का काम करता है.  इसे बनाने के लिए सौंफ को हल्का भूनकर पीस लें. इसलिए अब एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ पाउडर, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर अच्छी तरह तैयार करें. चाहे तो इसमें बर्फ डाल सकते हैं. 

छाछ भी है बेहतरीन ऑप्शन 

गर्मी के मौसम में छाछ पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है. घर पर छाछ बनाने के लिए दही में पानी मिलाकर उसे पतला कर ले और फिर उसमें काला नमक और भुना जीरा डाल दें. कई लोग इसमें पुदीना और धनिया भी मिलाकर पीना पसंद करते हैं.

नारियल पानी और आम पत्ता भी दे रहा राहत 

अगर ज्यादा झंझट नहीं करना चाहते हैं तो नारियल पानी भी गर्मी में अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं. इसके अलावा आम पन्ना भी गर्मियों का लोकप्रिय देसी ड्रिंक है, जो कच्चे आम से तैयार किया जाता है और लू से बचाने में मदद करता है. 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement