गर्मियों का मौसम आते ही ठंडे और ताजगी भरे शरबत की याद सबसे पहले आती है. उत्तर भारत में रुहअफजा सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि बचपन की गर्मियों और घर की रसोई से जुड़ी यादों का हिस्सा रहा है. पहले हर घर में ठंडाई, आम पन्ना और गुलाब के शरबत का अलग ही स्वाद हुआ करता था. आज भले ही बाजार में कई तरह के कोल्ड ड्रिंक्स मौजूद हों, लेकिन घर पर बने देसी शरबत की बात अब भी सबसे अलग लगती है.
