पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बढ़ोत्तरी जनता की जेब पर हमला : राहुल गांधी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बढ़ोत्तरी जनता की जेब पर हमला : राहुल गांधी

Date : 25-May-2026

 नई दिल्ली, 25 मई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर लोगों की जेब काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चुनाव के बाद लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है।


राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा कि महंगाई मानव का फिर से हमला हुआ है। पेट्रोल‑डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाए जाते हैं, ताकि चुपके‑चुपके जनता की जेब कटती रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि महीनों से वे आर्थिक तूफान आने की चेतावनी दे रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री चुनाव में व्यस्त रहे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल‑डीजल आठ रुपये महंगा कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी और मोदी सरकार का एक ही काम है, चुनाव में वादे करना और बाकी समय जनता की जेब पर वार करना।

बीते एक महीने में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। 25 मई को दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया। 18 मई को भी पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोत्तरी की गई थी। तब पेट्रोल और डीजल में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी और सीएनजी भी एक रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। उससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल में तीन‑तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, इसी दिन सीएनजी भी दो रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। और सबसे पहले 01 मई को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये हो गई थी।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement