छत्तीसगढ़ में चौथी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर बढ़ा बोझ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ में चौथी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर बढ़ा बोझ

Date : 25-May-2026

 रायपुर 25 मई। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राज्य में पिछले 10 दिनों के भीतर चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरें आज साेमवार की सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। इस बार पेट्रोल के दाम में 2.48 रुपये से लेकर 4.13 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल 2.60 रुपये से 4.28 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

तेल कंपनियों की ओर से जारी नई कीमतों का असर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, सरगुजा, रायगढ़ समेत प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

राजधानी रायपुर की बात करें ताे यहां पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल में 2.70 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं डीजल की कीमत 101.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जिसमें 2.85 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

न्यायधानी बिलासपुर में पेट्रोल अब 108.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां 2.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं डीजल 101.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले की तुलना में 2.92 रुपये महंगा है।

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से रोजमर्रा की वस्तुओं की ढुलाई लागत भी बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement