प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषित साझा कर सभी के सुख-समृद्धि और हरियाली की कामना की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषित साझा कर सभी के सुख-समृद्धि और हरियाली की कामना की

Date : 25-May-2026

 नई दिल्ली, 25 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए संस्कृत का एक सुभाषित साझा किया।

उन्होंने आज एक्स पोस्ट में कहा कि प्रकृति की कृपा, सूर्यदेव की ऊर्जा और वर्षा का आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य से समृद्ध करें। कामना है कि धरती पर सदैव हरियाली और खुशहाली बनी रहे।

प्रधानमंत्री ने सुभाषित साझा किया, “शं नो देवः सविता त्रायमानः शं नो भवन्तुषसो विभातिः। शं नः पर्जन्यो भवतु प्रजाभ्यः शं नः क्षेत्रस्य पतिरस्तु शम्भुः॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि तेजस्वी रक्षक सविता देव हम पर कृपा करें, उज्ज्वल सूर्योदय हमारे जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए तथा वर्षा के देवता पर्जन्य जनकल्याण की रक्षा करें। साथ ही खेतों, फसलों और भूमि के स्वामी सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement