आज असम विधानसभा अधिवेशन का तीसरा दिन, यूसीसी विधेयक होगा पेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आज असम विधानसभा अधिवेशन का तीसरा दिन, यूसीसी विधेयक होगा पेश

Date : 25-May-2026

गुवाहाटी, 25 मई। असम विधानसभा के जारी अधिवेशन के तीसरे दिन सोमवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक सदन में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा विधानसभा में “यूनिफॉर्म सिविल कोड असम बिल” प्रस्तुत करेंगे।

इसके साथ ही मंत्री अजंता नेओग महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम से संबंधित एक संकल्प प्रस्ताव भी सदन में पेश करेंगी।

विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े संकल्प प्रस्ताव पर भी चर्चा और प्रस्तुति होने की संभावना है। अधिवेशन के दौरान इन महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों पर सभी की नजर बनी हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement