नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह

Date : 25-May-2026

 काठमांडू, 25 मई। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस समारोह को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति से आग्रह करते हुए पत्र भेजा है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैनिक मंच टुँडिखेल में विशेष समारोह आयोजित किया जाता है। इस समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश, स्पीकर, राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष सहित विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रहती है। परंपरा के अनुसार इस समारोह को प्रधानमंत्री संबोधित करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद से सार्वजनिक समारोहों में कम दिखाई दिए बालेन्द्र शाह अब गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को भी संबोधित नहीं करेंगे।

राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार किरण पोखरेल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने टुँडिखेल में राष्ट्रपति से समारोह को संबोधित करने का अनुरोध करते हुए पत्राचार किया गया है। उनके मुताबिक मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार गणतंत्र का प्रतीक राष्ट्रपति ही होते हैं, इसलिए गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित किए जाने का अनुरोध राष्ट्रपति कार्यालय को भेजे गए पत्र में किया गया है।

संविधान की धारा 66 में राष्ट्रपति के कार्य, कर्तव्य और अधिकारों का उल्लेख है। इसी धारा की उपधारा 2 में यह व्यवस्था है कि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सिफारिश और सहमति के आधार पर कार्य करेंगे। उसी प्रावधान के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement