फ्रिज में करी पत्ते लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के 5 आसान टिप्स | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

फ्रिज में करी पत्ते लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के 5 आसान टिप्स

Date : 18-May-2026

 करी पत्ता खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने का काम करता है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कई व्यंजनों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है. अधिकतर लोग इसे सांभर, दाल, करी, पोहा, चावल, चटनी आदि में डालते हैं. करी पत्ते का पौधा लोग घर में भी लगाते हैं. लेकिन, जिनके पास अपना करी पत्ते का पौधा नहीं है, वे इसे बाजार से खरीद कर लाते हैं. कई बार अधिक खरीद लेने से ये फ्रिज में पड़े-पड़े सूख जाते हैं. स्वाद खराब हो जाता है. क्या आपका भी करी पत्ता जल्दी सूख जाता है या काला पड़ जाता है? यदि हां, तो करी पत्ते को सही तरीके से स्टोर करने का तरीका यहां जान लें. यहां बताए गए टिप्स के अनुसार, करी पत्ते को स्टोर करेंगे तो ये कई दिनों तक फ्रेश, हरे बने रहेंगे.

करी पत्ते को स्टोर करने का सही तरीका

1. फ्रिज में आप करी पत्ते को रखना चाहते हैं तो सबसे पहले इसे अच्छी तरह से पानी से धो लें. सूखे और पीले पत्तों को निकाल दें. अब आप एक एयरटाइट डिब्बा या ज़िप लॉक बैग लें. इसमें टिश्यू पेपर में करी पत्तों को डालकर रखें. पहले एक लेयर में करी पत्ते रखें, फिर इसके ऊपर टिश्यू पेपर रखें. ऐसा करने से नमी कंट्रोल रहती है. इस तरह से स्टोर करने से आराम से करी पत्ते 2 से 3 हफ्ते तक फ्रेश रह सकते हैं.

2. पहले अच्छी तरह से करी पत्ते को पानी से लें. धोने के बाद किसी साफ कपड़े से सभी पत्तों को पानी से पोछ लें. चाहें तो पेपर या कपड़े पर ही फैला कर हवा में रख दें. इससे पानी सूख जाएगा. नमी रहने से पत्ते जल्दी गलने लगते हैं. अब आप इसे अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर में रख दें.

3. फ्रीजर में लंबे समय के लिए करी पत्ते स्टोर करना चाहते हैं तो इसे धोकर सुखा लें. छोटे पैक बना लें. अब एयरटाइट बैग में भरकर फ्रीजर में रखें. इससे दो से तीन महीने तक आसानी से आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

4. आप करी पत्ते को धूप में अच्छी तरह से सुखकर पाउडर भी बना सकते हैं. पाउडर का इस्तेमाल भी आप सांभर, ग्रेवी वाली सब्जी, फ्राइड राइस, चटनी आदि में करेंगे तो स्वादिष्ट लगेगा. जब पत्तियां सूखकर कुरकुरी हो जाएं तो इसे मिक्सी में डालकर पीस लें. अब इसे एयरटाइट जार में भरकर रख दें. क्या न करें? गीले पत्ते फ्रिज में न रखें. पत्तों को खुला फ्रिज में ना रखें,

इससे ये सूख जाएंगे. बहुत ज्यादा ठंडे हिस्से में रखने से पत्ते काले पड़ सकते हैं. प्लास्टिक बैग में नमी बंद होने पर फफूंदी लग सकती है. कितने दिनों तक रहेंगे फ्रेश टिश्यू प्लस एयरटाइट बॉक्स में रखने से ये दो से तीन हफ्ते फ्रेश रहेंगे. नॉर्मल तरीके से फ्रिज स्टोरेज से पांच से सात दिनों तक रहेंगे फ्रेश. फ्रीजर में रखने से करी पत्ते दो महीने तक फ्रेश रह सकते हैं. सूखा पाउडर बनाकर रखने से ये 6 महीने तक फ्रेश रहता है. करी पत्ते के डंठल हटाकर स्टोर करने की बजाय पूरे गुच्छे में रखें. इससे पत्तों में नमी कई दिनों तक बनी रहती है.


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement