पेट्रोल- डीजल व गैस संकट के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पेट्रोल- डीजल व गैस संकट के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Date : 18-May-2026

 कोरबा, 18 मई । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को घंटाघर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल-डीजल, घरेलू एवं व्यावसायिक गैस संकट तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता और किसानों के लिए नुकसानदायक बताते हुए जमकर विरोध जताया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि पिछले कई वर्षों से देश में उर्वरक (खाद) की कमी बनी हुई है। किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली केंद्र सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी.एन. सिंह ने कहा कि, पिछले दो महीनों से पेट्रोल, डीजल और गैस संकट से आम लोग परेशान हैं। पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी है, वहीं गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।

जिला उपाध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना उपाध्याय ने कहा कि, केंद्र सरकार ने “अच्छे दिन” लाने का वादा किया था, लेकिन आज आम और मध्यमवर्गीय परिवार महंगाई से त्रस्त हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति ऐसी हो गई है कि सोना-चांदी खरीदना तो दूर, जरूरी खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन में सपना चौहान, श्याम सुंदर सोनी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, मनहरण लाल राठौर, नारायण लाल कुर्रे, गजानंद साहू, राकेश पंकज, अशोक लोध, गिरधारी बरेठ, डॉ. डी.आर. नेताम, संजू अग्रवाल, पालूराम साहू, राजेंद्र तिवारी, ए.डी. जोशी, बसंत चंद्रा, गोरेलाल यादव, मनीष शर्मा, रोपा तिर्की, नंदकुमार देवांगन, बद्री किरण, रवि चंदेल, हीरालाल यादव, अविनाश बंजारे, संतोष राठौर, रवि खुंटे, सीमा उपाध्याय, कुंजबिहारी साहू, प्रेम साहू, कन्हैया राठौर, विजय आदिले, पंचराम निराला, विजय आनंद, संतोष काठले, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, तौफीक खान, सहजाद खान, सजीदा बेगम, जोबी बद्री, मुकेश उसरवर्षा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement