प्रधानमंत्री मोदी ने लखीमपुर खीरी सड़क हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने लखीमपुर खीरी सड़क हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

Date : 18-May-2026

 नई दिल्ली, 18 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। हादसे में ट्रक और वैन की टक्कर हुई थी जिसमें 8 लोगों के मारे जाने की खबर है।

प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement