भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष नामित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष नामित

Date : 18-May-2026

 नई दिल्ली, 18 मई । मालवीय नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सतीश उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त, नांगलोई जाट से विधायक मनोज कुमार शौकीन तथा घोंडा से विधायक अजय कुमार महावर को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। इस संबंध में दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नव-नामित प्रतिनिधियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जनसरोकारों से जुड़ा अनुभव एवं प्रशासनिक समझ दिल्ली जल बोर्ड के कार्यों को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विजेंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि भविष्य में जल संरक्षण, सतत नीति निर्माण, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयास तथा जनभागीदारी के माध्यम से ही दिल्ली को जल-सुरक्षित एवं पर्यावरणीय रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement