बादाम-किशमिश खाने का सही तरीका और मात्रा: भरपूर लाभ पाने के टिप्स | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

बादाम-किशमिश खाने का सही तरीका और मात्रा: भरपूर लाभ पाने के टिप्स

Date : 23-May-2026

 ड्राई फ्रूट्स में बादाम और किशमिश का सेवन लोग खूब करते हैं. इनका इस्तेमाल भी कई तरह के मीठे, नमकीन व्यंजनों में भी होता है. कुछ लोग तो मुट्ठी भर-भर कर बादाम और किशमिश खा लेते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बादाम और किशमिश के सेवन की सलाह देते हैं. इनमें ढेरों पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं. हालांकि, इनके पोषण गुण अलग-अलग होते हैं. ये फायदे दो ढेरों पहुंचाते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन से नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में ये जरूर जान लेना चाहिए कि एक दिन में कितने बादाम और किशमिश का सेवन आमतौर पर करना फायदेमंद है.


बादाम में मुख्य पोषक तत्व बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट (मोनोअनसैचुरेटेड फैट), फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन आदि मौजूद होते हैं. बात करें 100 ग्राम बादाम की तो इसमें औसतन प्रोटीन 21 ग्राम, फैट 49 ग्राम, फाइबर 12 ग्राम तक मौजूद हो सकता है. किशमिश में मुख्य पोषक तत्व किशमिश में नेचुरल ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है. आयरन, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, कॉपर और मैंगनीज आदि होते हैं. औसतन 100 ग्राम किशमिश में एनर्जी 300 कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट 79 ग्राम, फाइबर 3–4 ग्राम, आयरन 1.5–2 मि.ग्रा. मौजूद हो सकते हैं. बादाम-किशमिश साथ खाने के फायदे -जब आप बादाम और किशमिश को एक साथ खाते हैं तो ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है. -कमजोरी और थकान कम करने में सहायक होते हैं. ऐसे में आप इन्हें साथ में जरूर खा सकते हैं. -हड्डियों और दिल की सेहत को लाभ पहुंचाते हैं. यदि आपको हड्डियों में दर्द रहता है तो आप बादाम और किशमिश का सेवन साथ कर सकते हैं. -वजन बढ़ाने या स्वस्थ स्नैक के रूप में उपयोगी हैं. बादाम और किशमिश के सेवन का सही तरीका

हेल्थ डाइट एंड न्यूट्रिशन क्लिनिक की आहार विशेषज्ञ डॉ. सुगिता मुत्रेजा के अनुसार, आप एक दिन में 5 से 10 बादाम खा सकते हैं. इससे अधिक नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं, किशमिश आप 10-15 खाएं. किशमिश और बादाम को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना भी अच्छा माना जाता है. आप बादाम को छिलका उतार कर भी खा सकते हैं. इन दोनों सूखे मेवों को जब आप पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. हार्ट हेल्दी रहता है. शरीर को ताकत और मजबूती मिलती है. बादाम और किशमिश कब खाने चाहिए? बादाम और किशमिश खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है. सुबह उठक आप चाय पीने की बजाय खाली पेट भीगे हुए बादाम और किशमिश कुछ दिनों तक खाकर देखें. आपको दिन भर भरपूर एनर्जी मिलेगी. मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा. जो लोग वर्कआउट करते हैं, वे व्यायाम से पहले बादाम और किशमिश खा सकते हैं. इसे आप ब्रेकफास्ट में भी कई तरीके से शामिल कर सकते हैं. इनके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है. आयरन की कमी नहीं होती है. बादाम स्किन और बालों को भी पोषण देता है. बादाम दिमाग को हेल्दी रखता है, याद्दाश्त मजबूत होती है. बादाम बच्चों को जरूर खिलाएं.


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement