जाफरान डालकर ऐसे बनाएं मखाने की खीर, सेहत के साथ मिलेगा जन्नत वाला स्वाद | The Voice TV

Quote :

"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।"— मुंशी प्रेमचंद

Health & Food

जाफरान डालकर ऐसे बनाएं मखाने की खीर, सेहत के साथ मिलेगा जन्नत वाला स्वाद

Date : 28-May-2026

मखाने की खीर लगभग सभी को पसंद आती ही है. दूध के अंदर डूबे हुए मखाने जितने देखने में सुंदर लगते हैं उतने ही खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं. जाफरान जिसे आम भाषा में केसर के नाम से जाना जाता है अगर इसे इस खीर में मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही बढ़ जाती है, आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह स्वादिष्ट खीर?

लाजवाब खीर की रेसिपी

केसर डालकर मखाने की खीर बनाना बहुत आसान है, लेकिन इसे सावधानी से बनाना पड़ता है क्योंकि थोड़ी सी भी गलती से यह खराब हो सकती है.

बनाने की विधि

  • सबसे पहले मखाने के ⅔ भाग को 1 चम्मच घी में भून लें, फिर इसका पीसकर पाउडर बना लीजिए और ⅓ भाग को साबुत रखिए. आप चाहें तो   इन्हें बारीक काट भी सकते हैं. पीसने से खीर में एक चिकनी और मुलायम बनावट आती है.
  • एक सॉस पैन या मोटे तले वाले बर्तन में 2 कप दूध (500 मिली) गरम करें. आंच को धीमा रखें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह नीचे से     जले नहीं.
  • साथ ही, चार हरी इलायची की फलियों से इलायची के बीज और एक चुटकी केसर के धागे भी उसमें डालें.
  • दूध पक जाने के बाद उसमें इलायची की फली के बजाय लगभग आधा चम्मच इलायची पाउडर मिला सकते हैं.
  • जब दूध उबलने लगे तो उसमें 3 से 4 बड़े चम्मच या अपने स्वादानुसार चीनी डालें.
  • अब पिसा हुआ मखाना डालें. फिर बचा हुआ ⅓ कप मखाना डालें.
  • मखाना नरम होने और दूध थोड़ा गाढ़ा होने तक, धीमी से मीडियम आंच पर 9 से 10 मिनट तक इसे पकाएं. बीच-बीच में इसे चलाते रहें. किनारों   पर जमे हुए दूध के मलाई को खुरचकर खीर में मिला दें.
  • अंत में सुनहरे काजू और किशमिश से इसे गार्निश करें. अब तैयार है आपकी स्वादिष्ट खीर.

इस खीर के फायदे

  • दूध में कैल्शियम होता है और मखाना मैग्नीशियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है. इसमें केसर का मिश्रण जोड़ों के दर्द और गठिया में आराम    देता है.
  • यह खीर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है, जिससे दिनभर की थकान और कमजोरी मिट जाती है. व्रत में भी यह खाई जाती है.
  • कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण, यह पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वजन भी नहीं   बढ़ता.

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement