लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने की सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा | The Voice TV

Quote :

"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।"— मुंशी प्रेमचंद

National

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने की सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा

Date : 28-May-2026

 जांजगीर-चांपा, 28 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान आज सड़क और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जांजगीर विश्राम गृह में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद रहे।

सचिव ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़कों के पेच रिपेयर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का परीक्षण कर हर महीने भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा।

बैठक में सक्ती जिले के गठन के बाद प्रशासनिक सुविधा और कार्यों में कसावट लाने के लिए पुराने संभागों के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में दो-दो संभाग रखने के निर्देश दिए। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 और पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने को कहा।

मुकेश बंसल ने समय-सीमा से पीछे चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पामगढ़-डोंगाकोहरौद सड़क निर्माण को प्राथमिकता में रखकर जल्द काम शुरू कराने को कहा।

बैठक में जांजगीर कलेक्टोरेट भवन निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सचिव ने कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे परिसर को सुनियोजित तरीके से विकसित करने और ऑडिटोरियम रिनोवेशन कार्य में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने जिले में प्रस्तावित द्रुतगामी सड़कों के प्राक्कलन 30 जून तक भेजने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट और टर्मिनेट करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत, एन.के. लाल, जे.पी. तिग्गा सहित जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement