नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पांच प्रमुख राजमार्ग बाधित, यातायात प्रभावित | The Voice TV

Quote :

"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।"— मुंशी प्रेमचंद

International

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पांच प्रमुख राजमार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

Date : 28-May-2026

 काठमांडू, 28 मई । नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इससे देश के कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन की वजह से वीपी राजमार्ग सहित पांच महत्वपूर्ण राजमार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है।

प्रभावित राजमार्गों में वीपी राजमार्ग, कोशी राजमार्ग, मध्य पहाड़ी राजमार्ग, बेनी–जोमसोम राजमार्ग और हिल्सा–सिमकोट राजमार्ग शामिल हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए वीपी राजमार्ग के खुर्कोट–नेपालथोक–कटुन्जेबेंसी खंड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, भूस्खलन की आशंका के चलते हिल्सा–सिमकोट राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

मध्य पहाड़ी राजमार्ग पर तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण यातायात बाधित हो गया है। इसके अलावा म्याग्दी जिले में बेनी–जोमसोम राजमार्ग पर फिलहाल केवल एकतरफा यातायात संचालित किया जा रहा है।

नेपाल के भोजपुर और संखुवासभा जिलों में भी मध्य पहाड़ी तथा कोशी राजमार्गों पर बाढ़ और भूस्खलन का असर देखने को मिला है, जहां केवल एकतरफा यातायात जारी है।

प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राहत एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement