'भारत भाग्य विधाता' के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज | The Voice TV

Quote :

"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।"— मुंशी प्रेमचंद

Art & Music

'भारत भाग्य विधाता' के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

Date : 28-May-2026

 अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक नई और प्रभावशाली कहानी लेकर आने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। पोस्टर में सुनाई देने वाला संवाद, "कुछ खास करके, आम ही कहलाते... वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते..." दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है।

फिल्म 'द अनसीन हीरोज' की थीम पर आधारित है, जिसमें समाज के उन अनदेखे नायकों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनका योगदान अक्सर लोगों की नजरों से ओझल रह जाता है। कंगना रनौत इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में फिल्म का गंभीर और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है। 'भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement