ट्रोलिंग के बीच अनन्या के सपोर्ट में आईं शोभा डे, ट्रोलिंग को अनुचित बताया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

ट्रोलिंग के बीच अनन्या के सपोर्ट में आईं शोभा डे, ट्रोलिंग को अनुचित बताया

Date : 27-May-2026

 फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के गाने में अभिनेत्री अनन्या पांडे के भरतनाट्यम से प्रेरित डांस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने उनके डांस को ट्रोल करते हुए इसे ‘नेपो नट्यम’ तक कह दिया। अब मशहूर लेखिका शोभा डे अभिनेत्री के समर्थन में सामने आई हैं और उन्होंने ट्रोलिंग को अनुचित बताया है।

शोभा डे का कहना है कि इस प्रस्तुति के लिए सिर्फ अनन्या को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी परफॉर्मेंस को आकार देने में निर्देशक और कोरियोग्राफर की भी अहम भूमिका होती है। शोभा ने यह भी स्पष्ट किया कि अनन्या कोई पेशेवर शास्त्रीय नृत्यांगना नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण प्रस्तुति देने की कोशिश की, जिसमें क्लासिकल और कंटेम्परेरी डांस का मिश्रण था।

शोभा डे ने अनन्या की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, "उन्होंने लिप-सिंक किया, डांस किया और शानदार एक्सप्रेशंस भी दिए। यह सब बिल्कुल आसान नहीं होता।" वहीं, फिल्म की असिस्टेंट कोरियोग्राफर अनन्या कुरूप ने भी अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा कि इतने कम समय में इस तरह का डांस रूटीन सीखने के लिए अनन्या ने काफी मेहनत की थी। सोशल मीडिया पर अब इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement