नेपाल में मानसून के समय आने वाली प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार की तैयारी पूरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल में मानसून के समय आने वाली प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार की तैयारी पूरी

Date : 27-May-2026

 काठमांडू, 27 मई । नेपाल में मानसून के दौरान होने वाली आपदाजनक घटनाओं में खोज और बचाव कार्य के लिए सरकार ने करीब डेढ़ सौ गोताखोरों सहित 26 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैयारी की स्थिति में रखा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, तीनों सुरक्षा निकायों नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाली सेना से तैयार किए गए ये सुरक्षाकर्मी आवश्यकता के आधार पर देशभर में परिचालित किए जाएंगे। प्राधिकरण की प्रवक्ता शांति महत ने बताया कि मानसूनी आपदाओं से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राष्ट्रीय प्रतिकार्य योजना भी तैयार कर लागू की जा चुकी है। उनके अनुसार संबंधित निकायों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि मानसूनी आपदाओं के दौरान खोज और बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना के 7 हजार 524, नेपाल पुलिस के 10 हजार 585 और सशस्त्र प्रहरी बल के 134 गोताखोरों सहित 8 हजार 110 जवानों को तैयारी की अवस्था में रखा गया है। ये सुरक्षाकर्मी आवश्यकता के अनुसार नेपाल के सभी 77 जिलों में खोज और बचाव कार्य के लिए तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर प्रत्येक जिले में उपलब्ध अतिरिक्त जनशक्ति भी परिचालित की जाएगी।

प्राधिकरण ने इस वर्ष मानसूनजनित आपदाओं से देशभर में 51 हजार 868 परिवारों के कुल 2 लाख 26 हजार 661 लोगों के प्रभावित होने का अनुमान लगाया है। जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने इस वर्ष मानसून अवधि में औसत से कम वर्षा और औसत से अधिक गर्मी होने का अनुमान लगाया है। इसी आधार पर प्रभावित लोगों की संख्या का आकलन किया गया है। हालांकि, कम वर्षा होने पर भी कुछ विशेष क्षेत्रों में गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए आवश्यक सतर्कता अपनाने की अपील की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement