माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी: रेखा आर्या | The Voice TV

Quote :

"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।"— मुंशी प्रेमचंद

National

माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी: रेखा आर्या

Date : 28-May-2026

 देहरादून, 28 मई । विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नारी सृष्टि की सृजनकर्ता है और मासिक धर्म महिलाओं को प्रकृति का विशेष वरदान है। उन्होंने कहा कि समाज में माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्यवर्धक उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। साथ ही किशोरियों के लिए पौष्टिक खान-पान भी आवश्यक है। रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर के जनऔषधि केंद्रों पर मात्र एक रुपये में सुरक्षित सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार भी ‘मेरी सहेली’ नैपकिन वेंडिंग मशीन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक स्वच्छता सुविधाएं पहुंचा रही है।

कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका ने किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, सावधानियों और स्वास्थ्य संबंधी उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह और मोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement