मां बनने जा रही हैं अनुष्का रंजन | The Voice TV

Quote :

"आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य न बना सकें या एक नया सपना न देख सकें।" — सी.एस. लेविस

Art & Music

मां बनने जा रही हैं अनुष्का रंजन

Date : 29-May-2026

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को खुशखबरी दी है। साल 2021 में शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा अब करीब चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

अनुष्का और आदित्य ने संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। तस्वीरों में अनुष्का का बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "मैंने सौ साल इंतजार किया है, लेकिन तुम्हारे लिए दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूं। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि तुम्हारा होना मेरे लिए कितना बड़ा सौभाग्य होगा।" इस भावुक संदेश ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का रंजन 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आ चुकी हैं, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। वहीं, आदित्य सील 'तुम बिन 2' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुके हैं। अब दोनों की जिंदगी में आने वाले नए मेहमान को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement