म्यांमार के राष्ट्रपति से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।" — विंस्टन चर्चिल

National

म्यांमार के राष्ट्रपति से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने की मुलाकात

Date : 01-Jun-2026

 नई दिल्ली, 01 जून । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से आज सुबह यहां मुलाकात की।

म्यांमार के राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर शनिवार बाेधगया पहुंचे थे और बोधगया में महाबाेधि मंदिर एवं सुजाता मंदिर के दर्शन करके वह उसी शाम नयी दिल्ली आये थे। शनिवार को शाम ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे भेंट की थी। रविवार को उन्होंने भारत-म्यांमार बिजनेस फाेरम की बैठक में शिरकत की।

साेमवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के साथ हैदराबाद हाउस मे द्विपक्षीय बैठक के पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की। समझा जाता है कि भारत म्यांमार सीमा पर सुरक्षा की स्थिति एवं उग्रवादी गतिविधियाें के अलावा अशांत इलाकाें ने मणिपुर एवं मिजाेरम में चिन जनजातीय लाेगाें के बड़ी संख्या में शरण लेने जैसे मुद‍्दों पर चर्चा हुई है जिनसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित होती है।

हाल ही में पूर्वोत्तर के उग्रवादियों को ड्रोन प्रशिक्षण देने के मकसद से आये विदेशी नागरिकों के पकड‍़े जाने की पृष्ठभूमि में म्यांमार की सरकार से बातचीत अत्यंत महत्वपूर्ण है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement