नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट में पंजाब को पहला स्थान प्राप्त होने पर केजरीवाल ने जताई खुशी | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट में पंजाब को पहला स्थान प्राप्त होने पर केजरीवाल ने जताई खुशी

Date : 04-Jun-2026

 नई दिल्ली, 04 जून । नीति आयोग की जारी शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट में पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई और इसे शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव बताया।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा के मामले में कभी 27वें स्थान पर रहने वाला पंजाब आज देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक आगे रहे केरल जैसे राज्य को भी पंजाब ने पीछे छोड़ दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में भी व्यापक सुधार का संकल्प लिया था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016-17 में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 22वें स्थान पर था। इसके बाद 2018-19 में राज्य 26वें और वर्ष 2020 में 27वें स्थान पर पहुंच गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement