असम में रेलवे इंजीनियर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

असम में रेलवे इंजीनियर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Date : 14-Jun-2026



नई दिल्ली, 14 जून । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के सिलचर में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के एक वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई) को एक ठेकेदार से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

सीबीआई ने रविवार को बताया कि इस संबंध में 13 जून को इस ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने कहा कि उसका लगभग 20 लाख रुपये का एक बिल एसएसई के पास स्वीकृति के लिए लंबित था। 12 जून को बिल मंजूर कराने के लिए मुलाकात के दौरान उन्होंने 20 हजार रुपये घूस मांगी।एजेंसी के अनुसार, शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सी एंड डब्ल्यू), एनएफ रेलवे, सिलचर कुंतल चक्रवर्ती को ठेकेदार से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 जून को गुवाहाटी की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement