तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा | The Voice TV

Quote :

"जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते, वे कुछ भी नहीं बदल सकते।" — जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

National

तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

Date : 05-Jun-2026

 नई दिल्ली, 05 जून। तमिलनाडु के नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूरी तरह नाता तोड़ लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष नितिन नवीन ने के. अन्नामलाई की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अन्नामलाई आज दोपहर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कल एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा था कि वह शुक्रवार को 12 बजे अपने दिल की बात रखेंगे। माना जा रहा है कि अन्नामलाई अलग रास्ता चुनते हुए अपनी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वह कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। एआईएडीएमके के साथ सीट बंटवारे से असहज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नालमाई सोमवार को दिल्ली आये थे। मंगलवार को उन्होंने अध्यक्ष नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की । नितिन नवीन को उन्होंने पांच पेज का इस्तीफा सौंपा। बुधवार को वह बातचीत के इंतजार में रहे। पार्टी की तरफ से उन्हें कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला था ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement