शिवरात्रि पर बाबा आमरेश्वर धाम में होगा रुद्राभिषेक और विशेष पूजा अर्चना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

शिवरात्रि पर बाबा आमरेश्वर धाम में होगा रुद्राभिषेक और विशेष पूजा अर्चना

Date : 12-Feb-2026

 खूंटी, 12 फ़रवरी । जिले के प्रसिद्ध बाबा आमरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए बाबा आमरेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव और महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह पांच बजे से रुद्राभिषेक और नौ बजे भजन कीर्तन शुरू होगा।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि दिन के 11:00 बजे से विशेष पूजा एवं आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम सात बजे से बाबा भोलेनाथ की श्रृंगार पूजा का आयोजन किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष तथा आयोजन से जुड़े सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व है, जो श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।

इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखकर एवं पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। बाबा आमरेश्वर धाम प्रबंध समिति ने लोगों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में आकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करें और पुण्य के भागी बनें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement