दिग्गज मराठी अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में निधन | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

Art & Music

दिग्गज मराठी अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में निधन

Date : 26-Nov-2022

 मुंबई, 26 नवंबर (हि.स.)। दिग्गज मराठी अभिनेता विक्रम गोखले (77) का शनिवार को दोपहर में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन में निधन हो गया। विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार आज शाम को पुणे के बैकुंठ धाम अस्पताल में किया जाएगा। 

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी शिरीष यादगीकर ने बताया कि विक्रम गोखले का इलाज 5 नवंबर से हो रहा था। चार दिन पहले उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसलिए सैन फ्रांसिस्को और मुंबई से उनकी दोनों बेटियां दो दिन पहले पहुंच गई थीं। विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले अस्पताल में ही थी। शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि विक्रम गोखले की तबीयत में धीरे -धीरे सुधार हो रहा है। अगले 48 घंटे में वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही बीपी और हार्ट फंक्शन नॉर्मल है। इस खबर से विक्रम गोखले के प्रशंसकों में खुशी फैल गई थी। 

शनिवार को सुबह शिरीष यादगीकर ने बताया कि विक्रम गोखले की तबीयत आज ठीक नहीं हैं, उन्हें बीपी की तकलीफ बढ़ गई है। अचानक दोपहर में जनसंपर्क अधिकारी ने विक्रम गोखले की मौत की पुष्टि की। विक्रम गोखले के परिवार की ओर जानकारी मिली है कि गोखले का अंतिम संस्कार पुणे के बैकुंठ धाम घाट पर आज शाम किया जाएगा। विक्रम गोखले की मौत की खबर से फिल्म जगत में शोक फैल गया है। 

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement