नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से गुमनाम नायकों की कहानी लाएंगी कंगना रनौत | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

Art & Music

नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से गुमनाम नायकों की कहानी लाएंगी कंगना रनौत

Date : 03-Jun-2026

 अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के जरिए एक प्रेरणादायक कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रही हैं। यह फिल्म आगामी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में एक बड़े संकट के दौरान 400 से अधिक लोगों की जान बचाने वाली नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों के अद्भुत साहस और समर्पण को दर्शाया गया है। फिल्म का उद्देश्य उन अनदेखे नायकों की कहानी को सामने लाना है, जिनके योगदान को अक्सर पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती।

फिल्म के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने बताया कि जब उन्होंने इस कहानी को पहली बार सुना तो वह उससे इतने प्रभावित हुए कि मात्र आधे घंटे के भीतर फिल्म निर्माण के लिए अपनी सहमति दे दी। उनके अनुसार, यह केवल एक फिल्म नहीं बल्कि मानवता, कर्तव्य और साहस का भावनात्मक दस्तावेज है, जो दर्शकों को प्रेरित करेगा।

पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म उन साधारण लोगों को सम्मान देती है, जिन्होंने असाधारण परिस्थितियों में आगे बढ़कर दूसरों की जिंदगी बचाई।

निर्माताओं का मानना है कि कंगना रनौत का किरदार उनके करियर की सबसे अलग और प्रभावशाली भूमिकाओं में से एक साबित होगा। फिल्म में उनके साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक के तहत जारी किया जाएगा, जबकि वितरण की जिम्मेदारी पेन मरुधर संभालेगा।

'भारत भाग्य विधाता' उन सच्ची घटनाओं को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास है, जो भले ही सुर्खियों में कम रही हों, लेकिन जिनमें निहित साहस और सेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement