अली फजल की थ्रिलर सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।" — विंस्टन चर्चिल

Art & Music

अली फजल की थ्रिलर सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज

Date : 01-Jun-2026

 अभिनेता अली फजल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने लिखा है। सीरीज में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली पुलिस के अधिकारी एसआई जयप्रकाश के किरदार में नजर आ रहे अली फजल से होती है, जो दो लापता बच्चों के मामले की जांच में जुटे दिखाई देते हैं। जांच के दौरान वह बच्चों के परिवार से पूछताछ करते हैं और खुद को साबित करने के दबाव में लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला एक साधारण गुमशुदगी से निकलकर अपहरण, रहस्य और कई चौंकाने वाले राजों तक पहुंच जाता है, जिससे ट्रेलर का रोमांच और बढ़ जाता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'राख' की कहानी 1978 के चर्चित गीता और संजय चोपड़ा अपहरण एवं हत्या कांड से प्रेरित बताई जा रही है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अपराध, सस्पेंस और भावनात्मक संघर्ष से भरपूर यह सीरीज 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement