'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी कंगना रनौत | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

Art & Music

'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी कंगना रनौत

Date : 30-Nov-2022

 'थलाइवी' के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत एक और तमिल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस बार, अभिनेत्री पी. वासु द्वारा निर्देशित 'चंद्रमुखी 2' में शीर्षक भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत अभिनीत हॉरर -कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता व निर्देशक राघव लॉरेंस लीड रोल में नजर आयेंगे। सन पिक्चर्स के बैनर तले निर्माता कलानिधि मारन इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

गौरतलब है कि साल 2005 में रिलीज हुई चंद्रमुखी में रजनीकांत के साथ, ज्योतिका, नयनतारा, नसर, वादिवेलु आदि लोगों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी। सुपरस्टार रजनीकांत और ज्योतिका स्टारर फिल्म चंद्रमुखी मॉलीवुड सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म मनिचित्रथाजु की आधिकारिक तमिल रीमेक थी। इस फिल्म को मलायलम और तमिल सिने दर्शकों से बेपनाह प्यार मिला था। जिसके बाद इस फिल्म को कई भाषाओं में भी रीक्रिएट किया गया था। हिंदी में ये फिल्म भूल भुलैया के नाम से रीमेक की गई थी। जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था। अब इसी फिल्म के सीक्वल को राघव लॉरेंस लेकर आ रहे हैं। हालांकि इसे वो खुद डायरेक्ट नहीं करेंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी वी वासु संभाल रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement