विदेश राज्यमंत्री ने ब्रासीलिया में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

International

विदेश राज्यमंत्री ने ब्रासीलिया में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Date : 08-Nov-2022

 ब्रासीलिया (ब्राजील), 08 नवंबर (हि.स.)। भारत के विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने दो दिवसीय ब्राजील की आधिकारिक यात्रा के दौरान यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि सिटी पार्क पहुंचे। मुरलीधरन ने राजधानी ब्रासीलिया में स्थित सिटी पार्क में गांधी की प्रतिमा को नमन किया।

वह 07 नवंबर को ब्राजील के प्रमुख शहर साओ पाओलो पहुंचे थे। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के फोटो उन्होंने आज सुबह ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा है- 'स्थानीय समुदायों के बीच गांधीवादी मूल्यों और दर्शन के प्रभाव के बारे में जानकर खुशी हुई।'

ब्राजील में पिछले सप्ताह राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह उनका पहला उच्चस्तरीय दौरा है। साओ पाओलो में वह भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement