बेल्जियम और मोजाम्बिक में भारत के नए राजदूत की नियुक्ति | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

International

बेल्जियम और मोजाम्बिक में भारत के नए राजदूत की नियुक्ति

Date : 25-Nov-2023

 संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र-भारत' ने सोलह मित्र देशों और भारतीय सेना के सैन्य अधिकारियों के लिए एक पाठ्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत नेतृत्व कौशल, सामरिक सोच और परिचालन क्षमता को बढ़ाने पर फोकस किया गया। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि भारतीय सेना के तत्वावधान में छह से चौबीस नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र पूर्व-तैनाती पाठक्रम (प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण) आयोजित किया गया। शुक्रवार को जारी रक्षा बयान में कहा गया, संयुक्त राष्ट्र के ढांचे (फ्रेमवर्क) पर आधारित और एक सशक्त व सहयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में इस पाठ्यक्रम का आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से संयुक्त रुप से किया गया था।

बयान में आगे कहा गया है कि यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है। इसमें कहा गया, पाठ्यक्रम का मकसद अधिकारियों के बीच नेतृत्व कौशल, सामरिक सोच और परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाना, संस्कृतियों के आदान-प्रदान और पेशेवर विकास के लिए एक मंच बनाना है। विदेश मंत्रालय ने दूसरे देशों में अपने राजदूतों की नई नियुक्ति की है।

मंत्रालय के अनुसार, रॉबर्ट शेटकिंटॉन्ग को मोजाम्बिक में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। शेटकिंटॉन्ग वर्तमान में इथियोपिया में भारत के राजदूत हैं। इसके अलावा 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। कुमार वर्तमान में विदेश मंत्रालय में भारत के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। बेल्जियम के राजदूत के अलावा, कुमार को यूरोपीय संघ विदेश मंत्रालय में भारत के राजदूत के रूप में मान्यता दी जाएगी।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement