अमेरिका ने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत की मदद का स्वागत | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

अमेरिका ने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत की मदद का स्वागत

Date : 11-Jul-2023

 यूक्रेन पर रूसी हमले के पांच सौ से अधिक दिन हो चुके हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद युद्ध खत्म नहीं हो रहा है और दोनों पक्ष मोर्चा खोले हुए हैं। अब अमेरिका ने कहा है कि रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने में भारत की मदद का स्वागत किया जाएगा।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि भारत या कोई देश यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए ‘न्यायसंगत और स्थायी शांति’ प्राप्त करने के लिए मदद कर सकता है तो अमेरिका उसका स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि यह युद्ध रूस के लिए रणनीतिक विफलता वाला युद्ध साबित हुआ है। इसमें उसे सैन्य कर्मियों और हथियारों का भारी नुकसान हुआ है। रूस ने दुनिया में अपनी स्थिति को प्रभावित होते देखा है। रूस को समझ में आ गया है कि कैसे अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों से रूस की अर्थव्यवस्था चरमराई है।

मिलर ने कहा कि अमेरिका उन सभी देशों का सम्मान करता है, जिन्होंने इस युद्ध के शुरुआत से अभी तक यूक्रेन की मदद की है। आने वाले समय में जो भी देश यूक्रेन में स्थायी शांति लाएगा, अमेरिका उसका स्वागत करने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि बीते माह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक संयुक्त बयान जारी किया था। दोनों नेताओं ने अपने बयान में इस युद्ध को खतरनाक बताया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement