मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे बद्री-केदारनाथ धाम के दर्शन : अजेंद्र अजय | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे बद्री-केदारनाथ धाम के दर्शन : अजेंद्र अजय

Date : 05-Oct-2023

 देहरादून, 05 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बद्री-केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा हम सबके लिए प्रेरणा और पाथेय का काम करने वाली है। मुख्यमंत्री योगी उन राजनेताओं में हैं, जिन्होंने पूरे विश्व में अपनी हिन्दुत्व की छवि बनाई है। उनकी यात्रा से धार्मिक पर्यटन को और गति मिलेगी।

बद्री-केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पूरे विश्व के लोगों में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। 7 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ केदारनाथ पहुंचेंगे और 8 अक्टूबर को बद्रीनाथ की यात्रा करेंगे। उनका रात्रि विश्राम केदारधाम होगा। इसके लिए बद्री-केदार समिति तैयारी कर रही है। अजेंद्र अजय ने बताया कि योगी आदित्यनाथ केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मध्य जोन की बैठक में नरेंद्र नगर पहुंचेंगे, जहां से वह इन दोनों धामों के दर्शन के लिए जाएंगे।

अजेन्द्र अजय ने बताया कि इस वर्षा श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी कीर्तिमान कायम करेगी। यह बात बद्री-केदार समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कही। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अजेन्द्र अजय ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार रिकार्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है। अभी भी चारधाम यात्रा का समय है। इससे यह आकलन किया जा सकता है कि श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी जो अब तक नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि मई जून से ही श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगे थे। उनकी उपस्थिति के कारण पर्यटन व्यवसाय को पंख लगे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement