दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं साढ़े चार घंटे स्थायी रूप से बंद रहेंगी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं साढ़े चार घंटे स्थायी रूप से बंद रहेंगी

Date : 06-Oct-2023

 नई दिल्ली, 06 अक्टूबर । दिल्ली में रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सभी सेवाएं 7 अक्टूबर की मध्यरात्रि 11.45 बजे से 8 अक्टूबर को तड़के 04.15 बजे तक करीब 4.30 घंटे तक बंद रहेंगी।


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीडन कार्य के लिए दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं जैसे आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ईडीआर सेवाएं 7 अक्टूबर की मध्यरात्रि 11.45 बजे से 8 अक्टूबर को तड़के 04.15 बजे तक करीब 4.30 घंटे तक लगभग साढ़े चार घंटे उपलब्ध नहीं रहेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement