प्रियंका ने की घोषणा-सरकार बनी तो छात्रों को मिलेंगे 1500 रुपये महीना | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

प्रियंका ने की घोषणा-सरकार बनी तो छात्रों को मिलेंगे 1500 रुपये महीना

Date : 12-Oct-2023

 भोपाल । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है।

 

जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर हर नर्मदे, इन उद्बोधन के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जल जंगल जमीन के आप अधिकारी हैं। यह अधिकार आपको मिलना चाहिए। उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं। हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है। मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरूकता मांगती हूं जिस दिन आप लोग जागरुक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे।

100 यूनिट बिजली माफ होगी।
200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी।
₹500 में रसोई सिलेंडर मिलेगा।
पुरानी पेंशन लागू होगी।
जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे।
जहां 50% से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा।
शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी।
बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा निशुल्क होगी। योजना का नाम है पढ़ो और पढ़ाओ योजना।
कक्षा पहले से आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह ₹1500
नवी से दसवीं तक प्रतिमाह ₹1000।
दसवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह ₹1500 प्रति माह मिलेंगे पढ़ो पढ़ाओ योजना में।
कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा शुरू किया


प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को ताकतवर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा शुरू किया। पलायन रोकने के लिए मनरेगा शुरू किया ताकि ग्राम के बेरोजगारों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिले। भाजपा ने मनरेगा के कार्य बंद करवा दिए। मनरेगा को पैसा भिजवाना बंद कर दिया। मनरेगा के कई काम रोक दिए गए और हमारे गांव के आदिवासी ग्रामीण बेरोजगार हो गए और घर परिवार छोड़कर पलायन करने को विवश हुए।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement