ऑपरेशन अजय पर अनुराग ठाकुर कहा-आज भारत मदद मांगने वाला नहीं मददगार बना है | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

ऑपरेशन अजय पर अनुराग ठाकुर कहा-आज भारत मदद मांगने वाला नहीं मददगार बना है

Date : 13-Oct-2023

 नई दिल्ली, 13 अक्टूबर । इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू ऑपरेशन अजय के तहत 212 नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। ऑपरेशन अजय पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश का हर नागरिक अहम है। इजरायल से सुरक्षित बचाने की दिशा में ऑपरेशन अजय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज भारत मदद मांगने वाला नहीं मददगार बना हुआ है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा की बैठक के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या यूक्रेन-रूस युद्ध का समय हो या अरब स्प्रिंग का समय, भारत ने एक के बाद एक ऑपरेशन किए हैं और हर भारतीयों की जान को बचाया है। हर नागरिक का जीवन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अहम है। ऐसा पिछले साढ़े नौ साल से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में न केवल भारतीय नागरिकों को बचाया , बल्कि अन्य देशों के नागरिकों को भी बचाया है। चाहे नेपाल हो, अफगानिस्तान हो और या फिर यूक्रेन में फंसे अन्य देशों के नागरिक हों। यह तिरंगे की बढ़ती ताकत है। यह भारत के बढ़ते कदम है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement