वैश्विक चुनौतियों पर एकजुटता का प्रमाण है पी20: बिरला | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

वैश्विक चुनौतियों पर एकजुटता का प्रमाण है पी20: बिरला

Date : 13-Oct-2023

 नई दिल्ली, 13 अक्टूबर । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों पर हम (जी20 देश) एकजुट हैं। हम साझा चुनौतियों को लेकर गंभीर हैं और समाधान चाहते हैं। इस दिशा में पी20 शिखर सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा।

बिरला ने शुक्रवार को दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, आतंकवाद सहित सभी वैश्विक समस्याओं पर हमें मिलकर समाधान निकालना होगा। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी कई साझा समस्याओं पर सार्थक संवाद हुआ और भारत की अध्यक्षता में जी 20 लीडर समिट में नई दिल्ली डिक्लेरेशन को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। ये हमारे वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

बिरला ने कहा कि लोकतंत्र हमारी सबसे अमूल्य विरासत है। लोकतंत्र हमारी जीवनशैली, आचार, विचार, व्यवहार में है। एक तरह से ये हमारी संस्कृति और संस्कार में आत्मसात है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भारत की संसद से पास हुए महिला आरक्षण विधेयक के बारे में भी मेहमानों को अवगत कराया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement