भारत और श्रीलंका के बीच नये अध्याय की शुरुआतः प्रधानमंत्री मोदी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

भारत और श्रीलंका के बीच नये अध्याय की शुरुआतः प्रधानमंत्री मोदी

Date : 14-Oct-2023

 
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने यह टिप्पणी तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा के शुरू होने के मौके पर की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं। उल्लेखनीय है कि आज सुबह केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement