सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह घोषित | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह घोषित

Date : 15-Oct-2023

 नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। हॉकी इंडिया ने रविवार को बेंगलुरु के साई सेंटर में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह घोषित कर दिया है। यह शिविर झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 22 अक्टूबर को समाप्त होगा।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार रांची (झारखंड) में 27 अक्टूबर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें मेजबान भारत के साथ मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भी शामिल होंगे। भारत अपने अभियान के शुरुआती मैच में थाईलैंड से भिड़ेगा। महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेके शोपमैन के अनुसार शिविर से भारतीय टीम को उन क्षेत्रों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, जिनमें मूल्यांकन और सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अब से ओलंपिक क्वालीफायर तक खेले जाने वाले सभी टूर्नामेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे, जिससे हमें एक टीम के रूप में सुधार करने का मौका मिलेगा। रांची जाने से पहले बेंगलुरु में यह एक बहुत छोटा शिविर होगा और सबसे पहले हम एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन का विस्तार से आकलन करेंगे। खिलाड़ी थोड़े ब्रेक के बाद लौटकर घरेलू मैदान पर आगामी चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तरोताजा होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement