69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Date : 16-Oct-2023

 नई दिल्ली, 16 अक्टूबर । 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 के विजेताओं को मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाएंगे। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी, जो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार क्रमशः आलिया भट्ट और कृति सेनन को उनकी फिल्मों गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी के लिए प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार द नांबी इफेक्ट को प्रदान किया जाएगा। द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही वहीदा रहमान को 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement